बसना

दशकर्म में जा रहे बाईक सवार को वाहन ने मारी ठोकर बाईक सवार की मौत

  बसना@ काकाखबरीलाल।  आरक्षी केद्र अंतर्गत  वाहन के ठोकर से बाईक सवार की मौत का मामला सामने आया है। दिनेश कुमार पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह  ग्राम भंवरपुर में रहता है खेती किसानी का काम करता है  दिनांक 10.10.2024 को घर में था  सूचना मिला कि चचेरा भाई राजेश पटेल का एक्सीडेंट हो गया है बसना अस्पताल में है तब   स्वयं और सुरेश पटेल व जितेन्द्र पटेल सरकारी अस्पताल बसना गये देखा भाई राजेश की मृत्यु हो गई थी एवं उसके दोस्त नरोत्तम पटेल निवासी भंवरपुर व उसके पहचान के विजय पारेश्वर निवासी उडेला का ईलाज चल रहा था नरोत्तम पटेल से पुछा तो बताया कि स्कूटी क्र0 CG06 HB 0143 में साहूडीपा दशकर्म में जा रहे थे स्कूटी को मैं चला रहा था राजेश पटेल बीच में बैठा था तथा नरोत्तम पटेल पीछे बैठा था, जैसे ही NH 53 रोड खेमडा ओव्हरब्रीज पहुंचे थे सामने से टाटा ACE क्र0 CG07 CR 2904 का चालक अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर  स्कूटी को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिसे तीनों को चोटें आई बताया । डाक्टर द्वारा चेक कर भाई राजेश की मृत्यु हो जाना बताया । पुलिस ने  106(1)-BNS, 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!