बसना: यहां दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन जानिए डिटेल्स

बसना में दो दिवसीय ‘यंगिस्तान पोटापारा सीजन-10’ कबड्डी प्रतियोगिता 7-8 जून को
बसना क्षेत्र के खेल प्रेमियों के लिए रोमांचक खबर है। यंगिस्तान पोटापारा सीजन-10 कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 7 एवं 8 जून 2026 को पोटापारा (बसना), जिला महासमुंद, छत्तीसगढ़ में किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन रात्रिकालीन मैचों के रूप में होगा, जिसमें क्षेत्र की कई कबड्डी टीमें हिस्सा लेंगी।
आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता टीमों के लिए आकर्षक पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है। प्रथम पुरस्कार 7001 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 5000 रुपये, तृतीय पुरस्कार 3000 रुपये तथा चतुर्थ पुरस्कार 2000 रुपये रखा गया है। प्रवेश शुल्क 201 रुपये निर्धारित किया गया है।
कबड्डी टीमों के पंजीयन एवं अधिक जानकारी के लिए इच्छुक टीमें 9131602521 एवं 8815172759 पर संपर्क कर सकती हैं। आयोजकों ने सभी कबड्डी टीमों से प्रतियोगिता में भाग लेकर छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभा को आगे बढ़ाने की अपील की है।































