भाजपा मण्डल बसना के अध्यक्ष बने नरेन्द्र यादव, शुभचिंतकों में हर्ष

काकाखबरीलाल@बसना। भारतीय जनता पार्टी बसना मण्डल में नरेन्द्र यादव को मण्डल अध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। पूर्व में नरेन्द्र यादव ने भाजपा पार्टी मण्डल बसना का मंत्री पद पर कार्यरत थे, और वर्तमान में झेरिया यादव समाज का तहसील अध्यक्ष हैँ। भारतीय जनता पार्टी बसना मण्डल में अभी महासमुंद लोकप्रिय सांसद श्रीमती रुप कुमारी ओमप्रकाश चौधरी बसना विधायक डॉ सम्पत अग्रवाल का निवास स्थान है। और बसना विधायक जी और सांसद महोदया, साथ ही जिला संगठन अध्यक्ष श्री एतराम साहू जी के अनुशंसा से प्रदेश संगठन द्वारा नरेन्द्र यादव की नियुक्ति होने पर सभी कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया है। बसना मण्डल में नरेन्द्र यादव की नियुक्ति पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष श्री अनिल अग्रवाल ने ख़ुशी प्रकट हुए कहा कि भाजपा पार्टी एक परिवार है, सभी एकजुट होकर पार्टी को आगे बढ़ाएंगे, और नरेन्द्र भाई के अगुवाई में पार्टी और मजबूत होगा।
नरेन्द्र यादव के नियुक्ति पर भाजपा मंडल महामंत्री जन्म जय साव, परदेशी पटेल, खीरसागर साव, सुनील प्रधान, बद्रीप्रसाद पटेल,कुलदीप प्रधान, सरोज, दुलामणि सिदार, हेमप्रकाश, सुरेश बारीक़ सहित सभी पदाधिकारी महासमुंद लोकसभा सांसद श्रीमती रुपकुमारी चौधरी एवं बसना विधायक श्री सम्पत अग्रवाल ऐतराम साहू रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश अग्रवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल,एन के अग्रवाल, पियूष मिश्रा, सुरिंदर सिंह मन्नू, सुमित अग्रवाल,जितेन्द्र कश्यप, अखिलेश भोई से मिलकर मार्गदर्शन आशीर्वाद लिया।


























