
बसना(काकाखबरीलाल)। बसना ब्लॉक के ढालम पंचायत के आश्रित ग्राम टांगापासा में नवीन धान उपार्जन केंद्र के खुलने से समस्त किसान वर्ग में हर्ष व्याप्त है, आज उक्त उपार्जन केंद्र के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि सरायपाली विधायक किस्मत लाल नंद पहुँचे ,साथ मे विशिष्ट अतिथि अमृत पटेल नगर पालिका अध्यक्ष सरायपाली,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता महेंद्र बाघ, विधायक के सहयोगी जयंत चौधरी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बसना उपाध्यक्ष धर्मेंद्र नायक, पद्मलोचन पटेल, कुञ्जम नायक, कुमार सिंग चौधरी, देशकुमार पटेल, राजेन्द्र प्रसाद पटेल, ढालम सरपंच डोलचन्द पटेल,कार्तिक राम भोई,खरीदी प्रभारी नेमिस नायक समेत कांग्रेस कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के किसान मौजूद थे।
उपार्जन केंद्र पर किसानों की मांग
किसानों द्वारा नए उपार्जन केंद्र पर पेयजल हेतु हैंडपंप, भूमि समतलीकरण, ऑफिस सह गोदाम की मांग विधायक नंद के समक्ष रखा, विधायक द्वारा किसानों के उक्त मांग को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया गया।कार्यक्रम का संचालन गोपाल नायक एवं आभार प्रदर्शन हरप्रसाद चौधरी ने किया।
धान ख़रीदी के विलंब पर किसान वर्ग ने जताया नाराजगी
धान खरीदी अब तक प्रारंभ न होने से किसानों में आक्रोश, जल्द कर सकते हैं धरना प्रदर्शन
किसान हरप्रसाद चौधरी ने मीडिया से बात चीत करते हुए कहा कि पूर्व वर्ष की अपेक्षा 15 दिन विलंब के पश्चात इस वर्ष छत्तीसगढ़ में धान खरीदी 1 दिसम्बर से प्रारंभ हुआ, इसके बावजूद भी बसना क्षेत्र के कई किसानों को धान बेचने ख़ासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है,
सहकारी समिति चनाट एवं टांगापासा के किसानों ने बताया कि टोकन न कटने से धान बेचने में समस्या हो रही है, आपरेटर द्वारा किसानों को जवाब मिलता है कि सॉफ्टवेयर के तकनीकी खराबी के कारण सभी बाधाएं उत्पन्न हो रही है।
आगे किसानों ने बताया कि धान खरीदी में विलंब होने से हार्वेस्टर का खर्च, मजदूरों का भुगतान हेतु पैसों की कमी हो रही है, कई किसान कर्ज के दलदल में भी डूबे हैं। सोमवार तक का इंतजार किया जाएगा, न कि स्थिति में मंगलवार से धरना प्रदर्शन किया जाएगा।


























