25 से प्रारंभ होगी पीयुष की अंत्योदय जनजागरण पदयात्रा

- 7 दिन की पदयात्रा के दौरान गांवों में होंगे विभिन्न आयोजन
- पत्रकारों ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार रथ को किया रवाना
बसना (काकाखबरीलाल) । भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पीयुष मिश्रा की पदयात्रा 25 सितम्बर से प्रारम्भ होने जा रही है,पियुष मिश्रा का यह पहला वर्ष होगा।
विदित हो कि छत्तीसगढ़ में क्रेडा के पूर्व अध्यक्ष केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त पुरन्दर मिश्रा विगत 22 वर्षों से पदयात्रा कर रहे थे। पिछले वर्ष तत्कालीन महासमुंद सांसद चन्दूलाल साहू,वरिष्ठ भाजपा नेताओं एवं आम जनमानस के समक्ष पदयात्रा का कार्यभार श्री मिश्रा ने अपने ज्येष्ठ पुत्र पीयुष मिश्रा को सौपा था।
इसी परिपेक्ष्य में इस वर्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती 25 सिंतम्बर से महात्मा गांधी जी की 2 अक्टूबर तक पियुष पदयात्रा करेंगे, पदयात्रा की शुरुवात गढ़फुलझर स्थित रामचंडी मंदिर से होगा जहां विभिन्न समाजों के प्रमुख पीयुष को हरी झंडी दिखाकर इसकी शुरुआत करेंगे ज्ञात हो कि रामन्चण्डी मंदिर को कोलता समाज का आस्था स्थल माना जाता है।
इन सात दिनों में पदयात्रा बसना विधानसभा के विभिन्न गांवों में पहुचेगी।
इस वर्ष इस पदयात्रा में पीयुष ने अपने युवा सोच को आगे लाते हुए इसमे कुछ परिवर्तन किया है पत्रकारों से वार्तालाप करते हुए श्री मिश्रा ने कहा अन्त्योदय एवं जन जागरण पदयात्रा का उद्देश्य स्वच्छ भारत अभियान,लक्ष्य अंत्योदय,वृक्षारोपण,नशा मुक्त भारत,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,गांवों की ब्लड डायरेक्टरी बनाना,रक्तदान के प्रति जागरूक करना,उन्नत कृषि विधि की चर्चा,फसल बीमा,जल सवंर्धन, वाटर हार्वेस्टिंग, सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त भारत,जन जागरण,मेरा गांव सबसे स्वच्छ सबसे सुंदर,धर्म जागरण,सर्व शिक्षा अभियान समेत कई जन हितैषी विषय होंगे।
आगे श्री मिश्रा ने कहा कि इस वर्ष पदयात्रा का समापन राष्ट्रपति महात्मा गांधी जी की 150वीं जयंती 2 अक्टूबर को सांकरा हाई स्कूल मैदान में होगा जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
पीयुष ने बसना विधानसभा के सभी लोगों को पदयात्रा में शामिल होकर इसे भव्य बनाने की अपील की है।

























