बसना

बसना: गाली गलौज कर हाथ मुक्का से पिटाई

बसना।  आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट का मामला सामने आया है। करूण भोई  ने  रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह  ग्राम रसोड़ा का रहने वाला है कक्षा 06 वीं तक पढा लिखा है ड़ाईवरी का काम करता है । पिछले 02 साल से गांव के लोकनाथ साहू के घर ड्राईवरी का काम करता है  दिनांक 12/09/2025 को वह और मुंशी भागवत बंजारा व हेमालों के साथ कोलीहादेवरी व भैंसाखुरी से गाड़ी में धान लोड कराकर रात्रि करीबन 08/30 बजे लोकनाथ के घर रसोड़ा में ही गाड़ी छोड़ने गया था तभी  सेठ लोकनाथ साहू के द्वारा  जबरन   गंदी गंदी गाली गलौच करते हुए चोरी का इंजाम लगाकर हाथ मुक्का से मारपीट किया और  धान चोरी का झुठा केश लगाकर जेल भेजवा दुंगा कहकर जान से मारने की धमकी दिया है । झगड़ा विवाद करते प्रियांशु, कोमल, शिवा व निर्मल देखे सूने हैं मारपीट करने से  बांये गाल एवं बांए कान के पास चोंट लगकर दर्द हो रहा है । पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!