अवैध रूप से पलायन कर रहे मजदूर परिवार एंव मजदूर दलाल को पकड़ कर भँवरपुर चौकी लाया गया.

क्राइम ब्रांच महासमुंद की कार्यवाही
संतोष पटेल/काकाखबरीलाल, भँवरपुर। क्षेत्र में बढ़ रहे मजदूर पलायन को देखते हुए आज पुलिस अधीक्षक महासमुन्द के निर्देशन पर क्राइम ब्रांच प्रभारी परेश पांडेय एवं टीम की सक्रियता से आज जमनीडीह चौक से अवैध रूप से लोंगो को बहला फुसलाकर ईंटभट्ठा राँची (झारखंड) जाते बूढ़े बच्चो औरतो समेत एक पिकअप गाड़ी मे मजदूरों (सभी निवासी जमनीडीह) के थे जिसे मजदूर दलाल अमृतलाल पिता सखा राम खुटे उम्र 35 साल सा0 जमनीडीह चौकी भवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद पैसा देकर भेज रहा था। मजदूरों एवं मजदूर दलाल अमृत खुटे को अग्रिम कार्यवाही हेतू चौकी भवरपुर के सुपर्द किया गया।इस कार्यवाही मे प्रा.आर.जनक उरांव,आर.डिग्री नंद,हेमंत नायक,रमाकांत साहू,संदीप भोई,अनिल मांझी, ललित यादव,युगल पटेल का योगदान रहा ।
ज्ञात हो कि इन दिनों क्षेत्र में मजदूर दलाल सक्रिय हैं जो मजदूरों को कमीशन के चक्कर में रांची, ओडिशा, उत्तरप्रदेश आदि राज्यों में काम करने के लिए भेज रहे है।



























