बसना: विधुत ठेकाकर्मी के साथ डंडे से पिटाई


बसना (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में दिलीप कुमार चौहान ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम भंवरपुर का निवासी है वर्तमान में ग्राम गौरटेक विद्युत सब स्टेशन(CSPDCL) में ठेकाकर्मी के रूप में पदस्त् है दिनांक 20/01/2024 को बकाया बिजली बिल वसुली हेतु जुनियर इंजीनियर देवेश राजपुत के आदेश पर अपने सहायक स्टाफ गौकरण गुरूवर(लाईनमैन), डंकेश भोई(ठेकाकर्मी) के साथ कार्तिक राम सारथी के घर के पास गया था जिनका 27180 रूपया बकाया राशि होने के कारण उसे बुलाकर हमने बकाया राशि पटाने के लिए कहा तब उसने बकाया राशि पटाने में असमर्थता जताई। तब नियमानुसार विद्युत अनुच्छेदन पावती पर उसके पुत्र से हस्ताक्षर करवाया व जैसे ही हमने उसके विद्युत लाईन को काटा तब कार्तिक राम, उसका पुत्र व एक अन्य महिला ने अश्लील गाली गलोच करने लगे जिसे सहयोगीयों द्वारा मना करने पर कार्तिक राम ने आज तुझे जान से मार दुंगा कहकर हाथ में रखे डण्डा से सिर में मार दिया। घटना की सूचना मोबाईल के माध्यम से अपने अधिकारी को दिया व मारपीट करने के बाद की घटना का मोबाईल से विडीयो भी बनाया पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.






























