अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना में 30 से अधिक विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम, आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर उपचार उपलब्ध

बसना। महासमुंद जिले के बसना स्थित अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 30 से अधिक विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम सेवाएं दे रही है। अस्पताल में विभिन्न बीमारियों के उपचार, जांच और ऑपरेशन की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। अस्पताल प्रबंधन का संकल्प है कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर इलाज के लिए दूर-दराज के शहरों पर निर्भर न रहना पड़े।
अस्पताल में जनरल सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, हृदय रोग, मेडिसिन, शिशु रोग, नेत्र रोग, हड्डी एवं जोड़ रोग, न्यूरो सर्जरी, यूरोलॉजी, त्वचा रोग, दंत रोग, माइक्रोबायोलॉजी, पैथोलॉजी और एनेस्थीसिया सहित विभिन्न चिकित्सा क्षेत्रों के विशेषज्ञ चिकित्सक सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। इसके अलावा फिजियोथेरेपी की सुविधा भी उपलब्ध है।
अस्पताल में 100 बिस्तरों की व्यवस्था के साथ आईसीयू, एनआईसीयू एवं पीआईसीयू, डायलिसिस यूनिट, अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर और 24 घंटे एम्बुलेंस एवं फार्मेसी की सुविधा उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है। मरीजों की बेहतर जांच के लिए ईईजी, ईसीजी, 2डी इको, एनसीवी, ईएमजी, टीएमटी, पीएफटी, ब्रोंकोस्कोपी, एंडोस्कोपी, सीटी स्कैन और एक्स-रे जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।
अस्पताल में आयुष्मान कार्ड, डीपीए, इंटास्ट्रेट, सीजीएचएस एवं सीएसपीडीएल के माध्यम से पात्र मरीजों के उपचार और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है।
अस्पताल का उद्देश्य क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार कर मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। अधिक जानकारी एवं संपर्क के लिए अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला महासमुंद में संपर्क किया जा सकता है। अस्पताल के संपर्क नंबर 7773086100, 8461811000 एवं 7770868473 हैं।





























