सरायपाली

सरायपाली में 20 अक्टूबर से उपलब्ध होगी अग्रवाल नर्सिंग होम की पीडियाट्रिक टीम, बच्चों को मिलेगा विशेषज्ञों से उपचार

सरायपाली। बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और गुणवत्तापूर्ण उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बसना स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम की पीडियाट्रिक टीम 20 अक्टूबर 2026 से सरायपाली में उपलब्ध रहेगी। इस पहल से क्षेत्र के बच्चों को शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञों से परामर्श और उपचार की सुविधा मिल सकेगी।
अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित अग्रवाल के नेतृत्व में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम सरायपाली में सेवाएं प्रदान करेगी। टीम में वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश ठाकुर, एमडी पीडियाट्रिक्स डॉ. संतोष घोरमारे तथा शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. दीक्षित जे. राम शामिल हैं।
प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को मिलेगी सुविधा
चिकित्सकों की टीम प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक सरायपाली में उपलब्ध रहेगी। इससे बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए अभिभावकों को विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेने में सुविधा होगी।
यह सेवा अग्रवाल डेंटल एवं पॉलीक्लिनिक, मेन रोड, आईडीबीआई बैंक एवं संतोषी माता मंदिर के पास, सरायपाली में उपलब्ध रहेगी।
अधिक जानकारी एवं संपर्क के लिए मोबाइल नंबर 91743-35366, 91313-44252, 93036-23130 एवं 77730-86100 पर संपर्क किया जा सकता है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!