सरायपाली

सरायपाली: 50 लीटर महुआ शराब जब्त

सरायपाली. पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपुंजे एवम एसडीओपी सरायपाली अभिषेक केशरी के मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की मुहिम में तारतम्य में जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को जिले में अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के धरपकड़ के इसी क्रम में थाना सरायपाली के थाना प्रभारी आशीष वासनिक को दिनांक 05/03/2023 के जरिए मुखबिर से सूचना मिला की जगदीश रात्रे वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर जैतखाम के पास अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री हेतु रखा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ रवाना होकर मुखबिर द्वारा बताए स्थान वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर जैतखाम के पास पहुंचकर घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ करने पर उक्त व्यक्ति द्वारा अपना नाम जगदीश रात्रे पिता बंसी रात्रे उम्र 52 साल साकिन वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर सरायपाली का होना बताया जिसके पास रखें झूठ बोरी के अंदर में 50 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब का होना पाया गया उसके पास रखें 50 लीटर महुआ शराब को अवैध रूप से बिक्री करने हेतू रखे पाए जाने पर जप्त कर आरोपी का कृत्य 34(2) आबकारी एक्ट का पाए जाने से थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 83/2023 ,धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया संपूर्ण कार्यवाही में प्रधान आरक्षक प्रसन्न स्वाई, आरक्षक , अनन्त गेंड्रे व समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!