बसना

बसना में निःशुल्क योग शिविर शुरू, रोज सुबह 6 से 7 बजे तक होगा आयोजन

बसना। स्वस्थ जीवनशैली और मानसिक शांति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बसना में निःशुल्क योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। अग्रवाल नर्सिंग होम के सहयोग से आयोजित इस पहल के तहत लोगों को प्रतिदिन सुबह योग एवं ध्यान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
शिविर में प्रतिदिन सुबह 6 से 7 बजे तक एक घंटे योग कराया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि योग के माध्यम से नागरिकों को शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक शांति और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। शिविर में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।
आयोजकों ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की है। प्रतिभागियों से अपने साथ योगा मैट, टॉवल एवं पानी की बोतल लाने का आग्रह किया गया है। शिविर का आयोजन पुरानी अशोक ऑयल मिल, जगदीशपुर रोड, बसना (छग.) में किया जा रहा है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!