महासुमंद

महासमुंद:धरमकांटा पर अनियंत्रित ट्रक ने गार्ड रूम में मारी टक्कर, सामान क्षतिग्रस्त

महासमुंद। ड्राइकेम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बिरकोनी परिसर में सीमेंट अनलोडिंग के लिए पहुंचे ट्रक के अनियंत्रित होकर गार्ड रूम से टकराने का मामला सामने आया है। घटना में गार्ड रूम क्षतिग्रस्त होने के साथ ही उसमें रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया।
पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार, ग्राम हिरमी निवासी एवं कंपनी में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत कर्मचारी ने बताया कि 26 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 2:15 बजे ट्रक क्रमांक CG04NY4700 सीमेंट अनलोडिंग के लिए कंपनी परिसर पहुंचा था। धरमकांटा में तौल कराने के लिए वाहन चढ़ाते समय ट्रक का अगला चक्का धरमकांटा के किनारे से बाहर आ गया। इससे चालक को वाहन पलटने की आशंका हुई।
बताया गया कि चालक ने ट्रक को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक रिवर्स किया, जिससे वाहन पीछे स्थित गार्ड रूम से जा टकराया। टक्कर से गार्ड रूम क्षतिग्रस्त हो गया तथा अंदर रखा अन्य सामान भी टूट-फूटकर क्षतिग्रस्त हो गया। शिकायत पर पुलिस ने धारा 281 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!