सरायपाली

सरायपाली:भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में अंचल के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

सरायपाली। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2026 का आयोजन विकासखंड सरायपाली के विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय शिक्षण संस्थानों में किया गया। परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं में नैतिक, सांस्कृतिक एवं मानवीय मूल्यों का विकास करना तथा भारतीय संस्कृति और संस्कारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
विकासखंड सरायपाली में आयोजित परीक्षा में 85 विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों के 2826 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। परीक्षा में तीन महाविद्यालयों ने भी भाग लिया, जिनमें शासकीय वीरेंद्र बहादुर सिंह महाविद्यालय सरायपाली, प्रतिभा बी.एड. कॉलेज बालसी सरायपाली एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय बलौदा शामिल हैं।
परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, संस्कार, नैतिक मूल्यों, महापुरुषों के जीवन आदर्शों तथा राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों की जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिला। आयोजकों ने बताया कि युवा पीढ़ी में नैतिक मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन पिछले 34 वर्षों से देशभर में किया जा रहा है।
परीक्षा को सफल बनाने में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों, समाजसेवी युवाओं एवं गायत्री परिवार के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। आयोजन समिति ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि परीक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान परीक्षण नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में संस्कार, संस्कृति, नैतिकता और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!