सरायपाली

सरायपाली में 16 अक्टूबर को हृदय एवं किडनी रोगों की जांच व परामर्श देंगे रायपुर के विशेषज्ञ चिकित्सक

सरायपाली। नगर के शुभा नर्सिंग होम में आगामी 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को श्री वेंकटेश सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, रायपुर के अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा हृदय एवं किडनी रोगों से संबंधित परामर्श दिया जाएगा। शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. चंद्रकांत उसेंडी तथा किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवम पटेल मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान करेंगे।
डॉ. चंद्रकांत उसेंडी एमडी, डीएम (कार्डियोलॉजी) हैं। वे सीने में दर्द, अनियमित दिल की धड़कन, हार्ट अटैक के बाद देखभाल, उच्च रक्तचाप, हार्ट फेल्योर, सांस फूलने, हृदय की धमनियों में रुकावट, हृदय वाल्व की समस्या तथा डायबिटीज से संबंधित हृदय रोगों पर परामर्श देंगे।
वहीं, डॉ. शिवम पटेल एमडी, डीएम (नेफ्रोलॉजी) एवं एम्स रायपुर के पूर्व सलाहकार हैं। वे किडनी की बीमारी, किडनी की कार्यक्षमता कम होने, पेशाब में जलन या प्रोटीन आने, किडनी स्टोन, शरीर में सूजन, उच्च रक्तचाप से होने वाली किडनी संबंधी समस्याओं, डायबिटीज से जुड़ी किडनी की बीमारी तथा डायलिसिस और किडनी प्रत्यारोपण से संबंधित परामर्श देंगे।
प्रत्येक माह के तीसरे शुक्रवार को मिलेगी सुविधा
शुभा नर्सिंग होम में प्रत्येक माह के तीसरे शुक्रवार को रायपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों की परामर्श सेवा उपलब्ध रहेगी। इस माह शिविर 16 अक्टूबर को सुबह 1 बजे से दोपहर 5 बजे तक आयोजित होगा। मरीजों से अग्रिम पंजीयन कराने की अपील की गई है।
पंजीयन एवं अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9131622029 एवं 8815629039 पर संपर्क किया जा सकता है। शुभा नर्सिंग होम, जगन्नाथ पेट्रोल पंप के पास, मेन रोड, झिलमिला, सरायपाली में स्थित है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!