सरायपाली

सरायपाली:घर के पोर्च में खड़ी बाइक पार, दीवार फांदकर घर में घुसे चोर

 

सरायपाली। नगर के भंवरपुर रोड स्थित पुष्प वाटिका गार्डन के सामने एक घर के पोर्च में लॉक करके खड़ी मोटरसाइकिल को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। चोरी गई मोटरसाइकिल की कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई गई है। मामले में सरायपाली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305(ए) एवं 331(4) के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुष्प वाटिका गार्डन के सामने भंवरपुर रोड, सरायपाली निवासी प्रार्थी माननीय जेएमएफसी न्यायालय सरायपाली में प्रस्तुतकर्ता के पद पर पदस्थ हैं। उन्होंने अपनी हीरो होंडा पैशन प्लस मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 DJ 3946 को घर के पोर्च में लॉक करके खड़ा किया था। 9 अक्टूबर 2026 की रात करीब 10 बजे तक मोटरसाइकिल घर के पोर्च में खड़ी थी। अगले दिन 10 अक्टूबर की सुबह करीब 5 बजे उठकर देखा तो मोटरसाइकिल गायब थी।

प्रार्थी के अनुसार, कोई अज्ञात चोर रात के दौरान घर की दीवार फांदकर पोर्च में घुसा और मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया। उन्होंने आसपास मोटरसाइकिल की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!