सरायपाली

सरायपाली:नवरात्रि उत्सव में  यहां…. डांस का धमाल, 18 अक्टूबर को होगा भव्य मुकाबला

सरायपाली। दुर्गा समिति केदुंदार (मंदिर पारा) के तत्वावधान में रविवार, 18 अक्टूबर को भव्य डीजे डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में ग्रुप डांस, डुएट डांस और सोलो डांस की विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभागी अपनी नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन को लेकर समिति द्वारा तैयारियां की जा रही हैं।
प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। आयोजकों ने बताया कि ग्रुप डांस, डुएट डांस और सोलो डांस के लिए अलग-अलग पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं। ग्रुप डांस में प्रथम पुरस्कार 11,100 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 5,100 रुपये, तृतीय पुरस्कार 2,501 रुपये और चतुर्थ पुरस्कार 1,100 रुपये रखा गया है। वहीं, डुएट डांस में प्रथम पुरस्कार 4,001 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 2,100 रुपये, तृतीय पुरस्कार 1,100 रुपये तथा चतुर्थ पुरस्कार 551 रुपये निर्धारित किया गया है। सोलो डांस के पुरस्कारों की राशि आयोजन के पोस्टर में प्रदर्शित है।
कार्यक्रम में मंच संचालन की जिम्मेदारी श्री राजू तापस को सौंपी गई है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को आयोजन समिति द्वारा निर्धारित नियमों एवं शर्तों का पालन करना होगा। प्रवेश शुल्क एवं नाम पंजीयन कार्यक्रम शुरू होने से पहले समिति के पास जमा करना अनिवार्य होगा। किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में समिति का निर्णय सर्वमान्य एवं अंतिम रहेगा। प्रतिभागियों को अपने सामान की सुरक्षा स्वयं करनी होगी तथा किसी प्रकार की क्षति या चोट लगने पर उनकी जिम्मेदारी स्वयं की होगी।
आयोजन समिति ने सभी नृत्य प्रेमियों एवं क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में शामिल होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। प्रतियोगिता के संबंध में अधिक जानकारी के लिए डिग्रीलाल साखरे (7803881784), भोलानंद साखरे (8103181702), सूरज वैष्णव (6261316126) एवं फिनेश सिदार (8959265362) से संपर्क किया जा सकता है।
आयोजक: दुर्गा समिति, केदुंदार (मंदिर पारा), सरायपाली।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!