सरायपाली

केजी. कान्वेंट स्कूल में मानसिक तनाव दूर करने हेतु नवजीवन कायृशाला का आयोजन किया गया

( सराईपाली काकाखबरीलाल). सरायपाली। के.जी कान्वेंट हॉयर सेकेण्डरी स्कूल में मानसिक तनाव से दूर रखने हेतु मंगलवार को नवजीवन कार्यशाला का आयोजन। जिला प्रशासन की नई पहल नवजीवन पर राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत यह आयोजन किया गया। कलेक्टर सुनील कुमार जैन व मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ वारे व डीपीएम संदीप ताम्रकार के दिशानिर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में नवजीवन प्रेरक पा अनुजा छत्तर उड़ान सोसाइटी ने कहा कि बच्चो के मानसिक तनाव में बदलाव के कारण व्यवहार में परिवर्तन देखने को मिलता है। जिसे पालकों व शिक्षको को समझने में परेशानी होती है जिसके कारण से शिक्षा प्राप्त करने में कठिनाई होती है। वर्तमान समय मे शिक्षको व पलको को विद्यार्थियों के व्यवहार को समझकर उनका सही मार्ग दर्शन करने की आवश्यकता है। प्रेरक अनुजा ने विशेष रूप से ४ बिंदुओं पर नवजीवन के उद्देश्य को समझते हुए जीवन के मूल्य पर प्रकाश डाला। १ हमेशा निराशा से दूर रहना, समय का सदुपयोग ३ धैर्य के साथ सही निर्णय लेना एवम ४ हमेशा सकारात्मय सोच के साथ जीवन मे आगे बढ़ना। पुलिस बालमित्र रोशना डेविड ने कहा कि अनुशासित जीवन को अपनाकरए हर परिस्थिति में ईमानदारी व मेहनत से शिक्षापूर्ण कर लक्ष्य प्राप्ति की ओर आगे बढ़ते रहने को प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्राचार्य सुभाष चंद्र प्रधान, उप प्राचार्य अनुरूपा बहिदार, प्रधान पाठक संजय सतपथी सहित शिक्षकगण व स्काउट गाइड के विद्यार्थी उपस्थित थे।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!