
(सराईपाली काकाखबरीलाल).
एसपी महासमुंद जितेंद्र शुक्ला एक तरफ जिले को शराब , जुआ व अन्य गलत कामो से मुक्त करने लगातार प्रयासरत व क्षेत्र का दौरा कर रहे है तो वही उनके उद्देश्यो व मेहनत को पानी फेरने में उनके ही विभाग के कर्मचारी अवैध शराब तस्करी में संलग्न है । जिससे विभाग की छवि तो धूमिल हो ही रही है साथ ही नागरिको को जवाब देना भी मुश्किल होता है । इसकी सूचना जैसे ही एसपी को दी गई उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुवे तत्काल कार्यवाही का निर्देश दिया । जानकारी के अनुसार उक्त आरोपी हवलदार को निलंबित किये जाने हेतु टीआई द्वारा पत्र भी लिखा गया है । कल शाम मुखबिर की सूचना पर सिंघोड़ा थाना में पदस्थ हवलदार वृन्दावन भोई द्वारा अपने निजी वाहन में शराब तस्करी की सूचना मिलने पर महासमुंद जिला एसपी जितेंद्र शुक्ला के निर्देशन व एसडीओपी सरायपाली राजीव शर्मा , टीआई सरायपाली मल्लिका तिवारी की अगुवाई में एएसआई डी के टांडेकर के द्वारा ग्राम भोतलडीह में अवैध रूप से 50 लीटर महुआ दारू (कीमत 5हजार रु) के साथ सिंघोड़ा थाना में हवलदार के पद पर पदस्थ वृंदावन भोई पिता सौकीलाल भाई उम्र 47 वर्ष निवासी प्रेतंनडीह को गिरफ्तार किया गया।
मामला अबकारी एक्ट 34 (2) के तहत अपराध क्रमांक 25 पंजीबद्ध किया गया है। आरक्षक वृंदावन भोई को प्राइवेट स्कॉर्पियो वाहन CG 13 UA 8318 के साथ जब्ती बनाई गई है।
प्रकरण बनाकर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है । पुलिस के अनुसार आरोपी हवलदार को जेल भेजा जा सकता है । जानकारी के अनुसार आरोपी हवलदार का एक रिश्तेदार खैरमाल गांव में पंचायत चुनाव लड़ रहा है ।उसी के लिए यह आरोपी शराब की व्यवस्था किया था सोचा कि पुलिस वाला हूँ कौन रोकेगा । यह अवैध शराब वह रक्साडोंगर से एक जरकिन में ला रहा था ।
























