सरायपाली
सरायपाली:गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट

सरायपाली। आरक्षी केंद्र अंतर्गत गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट का मामला सामने आया है।भारत भूषण प्रधान ने पुलिस को बताया कि वह बैतारी थाना सरायपाली जिला महासमुंद का निवासी है दिनांक 11.02.2026 को रात 09.00 बजे सरायपाली से छड सीमेंट खरीदकर अपने गांव भतीजा नवीन साहू के साथ घर वापस जा रहे थे डीपापारा का चाट ठेला में चाट खाने रूके थे तभी वहां नेहरू संवरा एवं सुदाम संवरा बिना वजह के गाली दिये गाली गलौच करने से मना किया तो अश्लील गाली गलौच करके जान से मारने की धमकी देके हाथ मुक्का से मारपीट कर जमीन पर पटक दिये घटना को भतीजा नवीन साहू बीच बचाव किया एवं छुडाया है मारपीट करने से दाहिने हाथ के भुजा, बांये जंघा एवं गर्दन में कलाई में चोट लगी है पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
AD#1
























