पिथौरा

सेवा संकल्प अभियान भाषण प्रतियोगिता में पलक अग्रवाल ने मारी बाजी, पूर्व माध्यमिक वर्ग में हासिल किया प्रथम स्थान

  • सेवा संकल्प अभियान भाषण प्रतियोगिता में पलक अग्रवाल ने मारी बाजी, पूर्व माध्यमिक वर्ग में हासिल किया प्रथम स्थान
  • पिथौरा में विकासखंड स्तरीय ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित, 42 संकुलों के 168 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

नंदकिशोर अग्रवाल, काकाख़बरीलाल@ पिथौरा। विकासखंड स्तरीय सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सोमवार, 28 सितंबर 2026 को सांस्कृतिक भवन पिथौरा में ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक वर्ग की भाषण प्रतियोगिता में पलक अग्रवाल ने प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। आयोजन में प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के 42 संकुलों से चयनित कुल 168 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भाषण एवं चित्रकला के माध्यम से अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और अभिव्यक्ति कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के समापन पर विभिन्न वर्गों में चयनित प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि नगर पंचायत पिथौरा अध्यक्ष देवेश निषाद, कार्यक्रम अध्यक्ष एवं नगर पंचायत उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद बी.एल. देवांगन तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मी डडसेना के करकमलों से पुरस्कार वितरित किए गए।

### *भाषण प्रतियोगिता में पलक अग्रवाल प्रथम*

भाषण प्रतियोगिता के पूर्व माध्यमिक वर्ग में पत्रकार नंदकिशोर अग्रवाल की भतीजी एवम संजय ऐरन की सुपुत्री *पलक अग्रवाल* ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि खिरोदिनी पटेल द्वितीय और चेतन्या ठाकुर तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं प्राथमिक वर्ग में वेदांत विशाल ने प्रथम, गजानंद साहू ने द्वितीय तथा किरण नायक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

### ड्राइंग प्रतियोगिता में इन विद्यार्थियों ने हासिल किए स्थान

ड्राइंग प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में स्नेहा बारीक प्रथम, श्रिया रानी देवता द्वितीय तथा गगन नायक तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार पूर्व माध्यमिक वर्ग में संजना पटेल ने प्रथम, देविका निषाद ने द्वितीय तथा किशन पटेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

### आयोजन में शिक्षा विभाग की टीम का रहा योगदान

कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक नोडल अधिकारी रामकुमार नायक सहित संकुल समन्वयक खगेश्वर डडसेना, विक्रम वर्मा, शिशुपाल प्रधान, लखन कुर्रे, अशोक पटेल, मनोज बरिहा, हेमसागर बगरती एवं सभी संकुल समन्वयकों का विशेष योगदान रहा।

प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में विवेक वर्मा, अमर सिंह पटेल, विजलक्ष्मी पटेल, नरेश नायक, झनेश साहू, डीगम साहू, गुणसागर प्रधान एवं अक्षय साहू ने अपनी भूमिका निभाई। आयोजन में स्काउट-गाइड प्रभारी विजय सिन्हा तथा रेडक्रॉस के विद्यार्थियों एवं उनके प्रभारी दिनेश साहू का भी उल्लेखनीय सहयोग रहा।

समस्त कार्यक्रम का संचालन राजाराम पटेल, उत्तम साहू एवं लखन कुर्रे ने किया। अंत में सहायक नोडल अधिकारी रामकुमार नायक ने सभी अतिथियों, निर्णायकों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!