पिथौरा

वर्षो पुराना मामला मिनटो में निपटा…जाने कैसे

।।पिथौरा में नेशनल लोक अदालत आयोजित।।

काकाखबरीलाल,पिथौरा:-लगभग 3 साल पहले विमला बाई का संजय कुमारी के साथ विवाद हो गया था। मकान को लेकर हुए विवाद हाथापाई एवं लड़ाई झगड़ा में तब्दील हो गई थी। संजय कुमारी ने विमलाबाई के खिलाफ थाना साकरा में अपराध दर्ज कराया था। अब से लेकर दोनों परिवारों के मध्य तनाव की स्थिति बनी हुई थी। मामला पिथौरा न्यायालय में चल रहा था। आज आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में दोनों पक्षों को समझाइश देने के बाद बरसों पुराना मामला आपसी सुलह से मिनटों में समाप्त हो गया। दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया और पुराने मतभेदों को दूर करते हुए आपसी भाईचारा का संबंध स्थापित करने का वचन देते हुए हंसी खुशी अपने घर लौट गए।

ज्ञात हो उच्च न्यायालय की विधि सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन में आज शनिवार को व्यवहार न्यायालय पिथौरा में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमें पक्षकारों ने प्रकरणो को आपसी समझौता से निपटारा किया । बता दें कि लोक अदालत में जो भी निर्णय होता है वह बिना किसी जोर दबाव एवं लालच के होता है। लोक अदालत का निर्णय अंतिम होता है। उसकी किसी भी न्यायालय में अपील नहीं हो सकती है।

लोक अदालत के माध्यम से छोटे-छोटे वाद विवाद एवं सिविल प्रकृति के वादों को निपटाने हेतु सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा विभिन्न अवसरों पर राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित करती हैं जिसका मुख्य उद्देश्य आपसी भाईचारा के माध्यम से प्रकरणों को अंतिम रूप से निराकृत करना होता है । आज आयोजित लोक अदालत में क्षेत्रीय बैंक व बिजली विभाग के द्वारा भी राजीनामा के आधार पर निबटने प्रिलिटिगेसन के मामले रखे गए थे जिसमें भी लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। आज के आज आयोजित लोक अदालत मैं पीठासीन अधिकारी पिथौरा न्यायालय के न्यायाधीश पंकज दीक्षित व सलाहकार सदस्य के रूप में बजरंग अग्रवाल अधिवक्ता मौजूद थे। साथ ही पिथौरा अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष नरेश्वर सैलानी, टिकेंद्र प्रधान, मुरली प्रधान, दीनबंधु नायक, शिवाकांत उपाध्याय, मंगल सिंह परमार, व न्यायालयीन कर्मचारी उपस्थित थे।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!