अग्रवाल समाज के नवयुवकों द्वारा आज रविवार को की गई अनुकरणीय पहल संडे की सेवा

नंदकिशोर अग्रवाल, काकाखबरीलाल@ पिथौरा। पिथौरा नगर के अग्रवाल समाज के नवयुवकों द्वारा आज से हर रविवार को संडे की सेवा नामक अनुकरणीय पहल का आगाज किया गया है। बता दें की अग्रवाल समाज के पांच नवयुवकों के द्वारा तय किया गया की हर रविवार को शासकीय चिकित्सालय पिथौरा में जाकर समाज लोगों की उपस्थिति में वहां भर्ती मरीजों को हर रविवार को इन पांच नवयुवकों द्वारा स्वल्पाहार वितरित किया जाएग जिसका आगाज आज दिनांक 1 फरवरी दिन रविवार से की गई समाज के प्रतिष्ठित लोगों के साथ चिकित्सालय पहुंचकर अमित गोयल, सुमित अग्रवाल, संदीप अग्रवाल ,मनीष बंसल एवं शुभम अग्रवाल के द्वारा समाज के लोगों के साथ जाकर इस पुनीत कार्य का आगाज किया। साथ ही वहां रह रहे मरीज के अभिभावकों को भी स्वल्पाहार की व्यवस्था इन नवयुवकों के द्वारा की गई ।संडे की सेवा के द्वारा की गई इस नवीन पहल की समाज के सभी लोगों ने भूरी भूरी प्रशंसा की और इसे अनुकरणीय पहल बताया। इन नवयुवकों की इस अनूठी पहल में इनके साथ समाज के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री वेदप्रकाश गोयल के साथ निर्माण समिती के अध्यक्ष सुरेश बंसल, संरक्षक श्री सत्यनारायण अग्रवाल,सुमित अग्रवाल एवम संजय गोयल थे।इन्होंने कहा कि समाज के इन नवयुवको के इस पुनीत कार्य की हैम सराहना करते हैं।एवम सभी लोगों को ऐसे काम से प्रेरणा ले कर इन लोगों ला हौसला बढ़ाने की अपील की है।




























