पिथौरा

पिथौरा:पति की प्रताड़ना से परेशान पत्नी पहुंची थाने, मारपीट का मामला दर्ज

पिथौरा। सिटी कोतवाली महासमुंद में पदस्थ आरक्षक द्वारा पेश की गई रिपोर्ट के आधार पर पिथौरा थाना क्षेत्र में एक महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार वार्ड नंबर 04 पिथौरा निवासी विद्या देवांगन ने शिकायत में बताया कि 23 सितंबर 2026 को सुबह करीब 10:30 बजे उसके पति राजू देवांगन ने मायके जाने की बात को लेकर विवाद करते हुए  गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इसके बाद पति ने हाथ-मुक्का और डंडे से मारपीट की, जिससे महिला के दोनों हाथों और दोनों पैरों में चोटें आईं।
महिला ने पुलिस को बताया कि मारपीट के बाद पति ने उसे घर से बाहर निकालकर घर में ताला लगा दिया। इसके बाद वह पड़ोसी के.के. चंदेह के घर में रही। पड़ोसी ने आरोपी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। महिला अपने बेटे हितांशु देवांगन को लेकर किसी तरह महासमुंद पहुंची और अपनी बहन के घर चली गई। परिवार से सलाह लेने के बाद उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने मामले में शून्य (बिना नंबरी) एफआईआर क्रमांक 00/08/2026 के तहत धारा 296, 115(2) एवं 351(3) बीएनएस में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। बाद में सीसीटीएनएस पोर्टल पर रिपोर्ट के आधार पर असल अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच की जा रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!