पटेवा

पटेवा:सड़क हादसे में 62 वर्षीय व्यक्ति की मौत जानिए मामला पुरी डिटेल्स

पटेवा। ग्राम चिरको निवासी 62 वर्षीय भोंदूराम साहू की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 106(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार घटना 29 सितंबर 2026 की शाम करीब 7 बजे की है। भोंदूराम साहू पिता तीरथ राम साहू निवासी ग्राम चिरको किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुमगांव लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर थाना तुमगांव पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। बाद में मामला थाना पटेवा क्षेत्र से संबंधित होने पर मर्ग क्रमांक 44/2026 धारा 194 बीएनएस के तहत कायम किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि बनपचरी मोड़, ग्राम चिरको स्थित NH-53 मार्ग पर अज्ञात वाहन चालक ने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए भोंदूराम साहू को टक्कर मार दी। हादसे में आई गंभीर चोटों के कारण उनकी मौत होना प्रथम दृष्टया पाया गया।
पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध धारा 106(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वाहन एवं चालक की तलाश शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!