पटेवा

पटेवा:पति के साथ मायके जा रही थी महिला, सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत

 

पटेवा। ग्राम बंदोरा स्थित झाबक रिसॉर्ट के आगे पुल के पास जुलाई में हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत के मामले में पटेवा पुलिस ने करीब पांच माह बाद अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम खोपली, थाना बागबाहरा निवासी सीमा पटेल (22 वर्ष) अपने पति दुष्यंत पटेल के साथ 5 जुलाई 2026 को मोटरसाइकिल से अपने मायके ग्राम बदोरा जा रही थीं। दोपहर करीब 12:30 बजे ग्राम रूमेकेल की ओर से आ रही काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG06HD0298 के चालक ने दुष्यंत पटेल की मोटरसाइकिल क्रमांक CG06HC9604 को पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से पति-पत्नी मोटरसाइकिल सहित सड़क पर गिर गए। इस दौरान सीमा पटेल उछलकर पुल के डिवाइडर से सिर के बल टकरा गईं, जिससे उनके सिर और आंख में गंभीर चोटें आईं। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल महासमुंद ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

पीएम रिपोर्ट और गवाहों के बयान के आधार पर कार्रवाई

मामले में पुलिस ने मर्ग जांच के दौरान मृतिका के पति दुष्यंत पटेल और गवाह संतोष कुमार पटेल के बयान दर्ज किए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गंभीर चोट तथा महत्वपूर्ण अंगों की चोट और रक्तस्राव के कारण मृत्यु होना बताया गया। गवाहों के कथन, घटनास्थल निरीक्षण और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल के अज्ञात चालक को हादसे के लिए जिम्मेदार मानते हुए 21 अक्टूबर 2026 को अपराध क्रमांक 0204/26 दर्ज किया। फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!