सरायपाली

सरायपाली:पुरानी यादें, वही दोस्ती और अपनों का साथ, 26 साल बाद सजा मित्र मिलन समारोह पढ़े पूरी खबर

सरायपाली। तोषगांव स्कूल में वर्ष 1992 से 2000 के बीच अध्ययन करने वाले पूर्व सहपाठियों का पुनर्मिलन समारोह 21 अक्टूबर को होटल कृष्णा पैलेस, सरायपाली में हर्षोल्लास और आत्मीयता के साथ आयोजित किया गया। करीब 26 वर्षों बाद एक-दूसरे से मिलकर पुराने मित्रों ने बचपन की सुनहरी यादें ताजा कीं। समारोह में मित्रों के साथ उनके परिवारजन भी शामिल हुए, जिससे आयोजन और भी खास बन गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मातृशक्ति द्वारा भारत माता के पूजन-वंदन के साथ हुआ। कार्यक्रम के संयोजक एवं मंच संचालक रोशन भोई ने अपने रोचक अंदाज में संचालन कर समारोह में उत्साह का संचार किया। इस दौरान सभी मित्रों ने एक-दूसरे को दोस्ती के प्रतीक बैज लगाकर स्वागत किया। साथ ही अपने परिवारों का परिचय देते हुए स्कूली जीवन के पुराने किस्से और यादगार पल साझा किए।

समारोह में सामूहिक नृत्य और बच्चों की आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। राकेश साहू की सुपुत्री कु. रूही सहित अन्य बच्चों की नृत्य प्रस्तुतियों को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। पुराने मित्रों के बीच हंसी-मजाक, संस्मरण और आत्मीय बातचीत से पूरा माहौल खुशनुमा बना रहा।

संयोजिका नमिता साहू ने ऐसे आयोजनों को हर चार-पांच महीने में आयोजित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के मिलन समारोह से मित्रों के बीच प्रेम, स्नेह और अपनापन बढ़ता है। साथ ही सभी साथी एक-दूसरे के सुख-दुःख में सहभागी बन सकते हैं। इस अवसर पर जीतेन्द्र सेठ, भूपेंद्र सिंह नेताम, दिनेश प्रधान और आलोक भोई ने भी अपने अनुभव एवं पुराने संस्मरण साझा किए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में रोशन भोई, नमिता साहू और राकेश साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन में ललिता साहू, श्रुतिकीर्ति साहू, माधुरी तरिहा, कल्पना भोई, अनुसया कुमार, भूपेंद्र सिंह नेताम, नरेश प्रधान, क्षेमेन्द्र कोसरिया, मनोज भोई, चरण सिंह नेताम, हीराधर राणा, धर्मेंद्र सेठ, जीतेन्द्र सेठ, आलोक भोई, दिनेश प्रधान और दीपक प्रधान सहित अन्य साथियों की सहभागिता रही।

कार्यक्रम का संचालन रोशन भोई ने किया तथा अंत में संयोजक राकेश साहू ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। यह पुनर्मिलन समारोह पुरानी मित्रता को नई ऊर्जा देने और रिश्तों में आत्मीयता बनाए रखने का यादगार अवसर बना। समारोह ने संदेश दिया कि समय भले ही बदल जाए, लेकिन सच्ची मित्रता और बचपन की सुनहरी यादें हमेशा दिलों में जीवित रहती हैं।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!