शुभा नर्सिंग होम में 9 अगस्त को न्यूरोसर्जन डॉ. प्रफुल्ल महाकालकर की ओपीडी

सारायपाली। मस्तिष्क एवं रीढ़ (स्पाइन) से जुड़ी गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए सारायपाली के मरीजों को अब विशेषज्ञ परामर्श का लाभ मिलेगा। रायपुर स्थित उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल (UMH) के वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. प्रफुल्ल महाकालकर (MBBS, MS, MCh – Neurosurgery) आगामी 9 अगस्त 2026 (माह के द्वितीय रविवार) को शुभा नर्सिंग होम, झिलमिला, सारायपाली में मरीजों का परीक्षण एवं परामर्श देंगे।
इस दौरान लगातार या तेज सिरदर्द, बार-बार चक्कर आना, हाथ-पैरों में कमजोरी या सुन्नपन, मिर्गी के दौरे, बोलने या याददाश्त में परेशानी, गर्दन एवं रीढ़ की नसों का दर्द, ब्रेन ट्यूमर तथा स्पाइन संबंधी रोगों से पीड़ित मरीज विशेषज्ञ से परामर्श ले सकेंगे।
शिविर में ब्रेन ट्यूमर का उपचार एवं सर्जरी, स्पाइन (रीढ़) की सर्जरी, सिर की चोट (हेड इंजरी) का उपचार, ब्रेन हेमरेज एवं स्ट्रोक संबंधी परामर्श, नसों से जुड़ी बीमारियों का इलाज तथा ऑपरेशन के बाद नियमित फॉलो-अप जैसी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।
आयोजकों ने बताया कि समय पर जांच और उचित उपचार से न्यूरोलॉजिकल बीमारियों की गंभीर जटिलताओं से बचाव संभव है। इच्छुक मरीज अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए 9131622029 एवं 8815629039 पर संपर्क कर सकते हैं।































