बसनासरायपाली

बसना : गाड़ा समाज के अस्थायी कार्यकारी अध्यक्ष बने रोहिदास चौहान, अनुशासनहीनता के चलते गौतम चौहान को ब्लॉक अध्यक्ष के पद से किया बाहर

 

भंवरपुर(काकाखबरीलाल)। विकासखण्ड बसना के गाड़ा समाज के अध्यक्ष गौतम चौहान के विरुद्ध ब्लॉक बसना के पदाधिकारियों द्वारा की गई शिकायत जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष गौतम चौहान की सामाजिक निष्क्रियता, पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को साथ लेकर न चलने, सचिव कोषाध्यक्ष को प्रनार न देने, सामाजिक विकास हेतु वार्षिक आमसभा न रखकर केवल (हर्जा-चोड़ी तोड़ने में ध्यान देने मनमानी करने सामूहिक पासबुक न खोलने अनुशासनहीनता 2019 में की गई शिकायत पर जिलाध्यक्ष द्वारा दी गई समझाईश (सभी पदाधिकारियों / कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने) को नजरअंदाज करने, आज तक कार्यकारिणी का विस्तार न करने आदि विषयों पर जिला संरक्षक श्री के. एल. नंद एवं जिलाध्यक्ष श्री के आर मुकजी को शिकायत की गई थी। उक्त विषय पर आज दिनांक 23 जनवरी को इंदिरा नगर भंवरपुर में गांड़ा समाज जिलाध्यक्ष के.आर.मुखर्जी एंव समाजिक पदाधिकारीयों की उपस्थिति में आवश्यक बैठक रखी गयी थी जिसमें जिला संरक्षक श्री के. एल नंद एवं जिलाध्यक्ष श्री के.आर. मुकर्जी एवं समस्त जिला पदाधिकारियों द्वारा गम्भीरतापूर्वक चितन-मनन करके ब्लॉक पदाधिकारियों से सलाह मशवरा के पश्चात् गौतम चौहान पर लगे प्रायः सभी आरोपों को सही पाया गया एवं समाजहित में उसे पदच्युत करना आवश्यक माना गया। जिला पदाधिकारियों एवं सदस्यों के अनुमोदन पश्चात् दिनांक 18/01/2022 दिन मंगलवार को सर्व सहमति से समाज हित में गौतम चौहान को अध्यक्ष पद बसना से पदच्युत किये जाने का निर्णय लेते हुए तत्काल प्रभाव से पदच्युत किया। साथ ही रोहितदास चौहान वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता ग्राम भंवरपुर बसना को आगामी आदेश पर्यन्त चुनाव होते तक अस्थायी कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष बसना नियुक्त किया गया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!