सरायपाली

सरायपाली:ग्रामीण जागरूकता रैली और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया शिक्षा, सामाजिक एकता एवं तकनीकी विकास का संदेश

 

सरायपाली। प्रतिभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, बालसी द्वारा ग्राम परासकोल (दाऊगुड़ी) में 31 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक दो दिवसीय ग्रामीण भ्रमण एवं ग्रामीण अध्ययन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को ग्रामीण जीवन की वास्तविक परिस्थितियों से परिचित कराना तथा उनमें सामाजिक उत्तरदायित्व, नेतृत्व क्षमता और सामुदायिक सहभागिता की भावना विकसित करना था।

कार्यक्रम के प्रथम दिवस शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परासकोल परिसर से ग्रामीण जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं छात्र-ध्यापकों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने हाथों में बैनर एवं तख्तियां लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध ग्रामीणों को जागरूक किया।

इसके पश्चात आयोजित सांस्कृतिक संध्या में ग्राम पंचायत परासकोल के सरपंच मनोज पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं प्रतिभा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर नरेशचंद्र अग्रवाल, अवधेश अग्रवाल, कनकचंद जैन, मुस्ताक हुसैन, श्यामसुंदर अग्रवाल, महेश अग्रवाल, डॉ. आभाष अग्रवाल सहित गिरधारी नायक, सीताराम चौहान, लक्ष्मी प्रसाद, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य के. पटेल, शिक्षक रोशन पटेल एवं संकुल समन्वयक भिखारी चरण साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। इस अवसर पर वक्ताओं ने शिक्षा के महत्व, व्यक्तित्व विकास, अनुशासन और कौशल विकास पर विचार रखे। अवधेश अग्रवाल ने आईआईटी, रोबोटिक्स एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी आधुनिक तकनीकों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से दक्ष बनने के लिए प्रेरित किया। वहीं प्रतिभा आईटीआई के प्राचार्य ने इलेक्ट्रीशियन एवं COPA जैसे रोजगारपरक पाठ्यक्रमों की जानकारी देकर कौशल आधारित शिक्षा के महत्व को बताया। शिक्षक रोशन पटेल ने विद्यार्थियों को संस्कार, अनुशासन एवं उज्ज्वल भविष्य निर्माण का संदेश दिया।

सांस्कृतिक संध्या में छात्र-ध्यापकों ने छत्तीसगढ़ी, दक्षिण भारतीय, पंजाबी, गरबा, राजस्थानी, कांतारा एवं बॉलीवुड रीमिक्स जैसे विभिन्न रंगारंग नृत्यों की प्रस्तुति दी। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति की विविधता और अनेकता में एकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का संचालन प्राध्यापक मुकेश कुमार पटेल एवं कु. रमा रवानी ने किया।

द्वितीय दिवस विद्यार्थियों ने ग्राम परासकोल में घर-घर जाकर ग्रामीण जागरूकता सर्वेक्षण किया। इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित जानकारी एकत्रित की गई। साथ ही ग्रामीणों को बच्चों की शिक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

समापन अवसर पर प्रतिभा कॉलेज के प्राचार्य राजेंद्र कुमार चौधरी ने अतिथियों, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। अंत में कॉलेज के एचओडी रूपानंद बारिक ने आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। इस प्रकार दो दिवसीय ग्रामीण भ्रमण कार्यक्रम उत्साह एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!