सरायपाली : बांस के डण्डा से पिटाई मामला दर्ज


सरायपाली (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में अनुज शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वार्ड क्रमांक 12 उडियापारा सरायपाली में रहता हैं। कक्षा 12 वीं तक पढा लिखा हैं। शैलेन्द्र अग्रवाल के प्लाईवुड शोरूम में मैनेजर का काम करता हैं। दिनांक 14/08/2023 के रात्रि करीबन 08.15 बजे के मध्य वह स्वयं एवं बहन सिद्धी शर्मा घर के सामने गली में खडे थे उसी समय गोलू सतपथी के साथ दो लडके पैदल आये जिसका नाम नहीं जानता हैं और बोले कि तु गोलू सतपथी का मुखबिरी करता है बोलकर तीनो अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का व अपने पास रखे बांस का डण्डा से मारपीट करना शुरू कर दिये मारपीट को देख बहन सिद्धी शर्मा चिल्लाने लगी तब परिवार के पापा श्याम शर्मा, बडे पापा गोपाल शर्मा बीच बचाव किये है मारपीट करने से बांये कानपट्टी, दाहिने हाथ के कलाई व दाहिने कमर के नीचे कुल्हा में दर्द हो रहा है घटना को पडोसी संतोष ठाकुर व नरेश अग्रवाल भी मारपीट गाली गलौज करते देखे सुने है। पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.



























