बसना

बसना :ओव्हरब्रीज से नीचे गिरा ट्रक

बसना (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में शेषु प्रसाद ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह लक्कापंडरी स्ट्रीट विजयनगरम आंध्रप्रदेश का निवासी हैं । वर्तमान में छुईपाली टोल प्लाजा थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं ढांक जिला महासमुंद से छुईपाली टोल प्लाजा तक देखरेख करता हैं एवं इसकी जिम्मेदारी है । दिनांक 14-08-2023 को पेट्रोलिंग टीम के कर्मचारी सोमनाथ भोई ने सुबह करीबन 04.00 बजे फोन कर बताया कि एन एच 53 रोड खटखटी ओव्हरब्रीज बसना के पास एक्सीडेंट हुआ है तब सुबह करीबन 06.00 बजे अपने सुपरवाईजर सोमनाथ भोई के साथ खटखटी ओव्हरब्रीज बसना के पास जाकर देखा तो वाहन ट्रक क्रमांक CG 04 PF 2575 ओव्हरब्रीज के लोहा का क्रेस बैरियर व सीमेंट क्रेस बैरियर, R.E WALL सपोर्टिंग कांक्रिट को तोडकर नीचे गिर गया था । वाहन ट्रक क्रमांक CG 04 PF 2575 का चालक ने अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर एक्सीडेंट कर BSCPL इंस्फास्ट्रक्चर कंपनी को करीबन 08 से 10 लाख रूपये की क्षति पहुंचाई है । पुलिस ने 279-IPC, 427-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!