बसना: पीकप ने कार को मारी ठोकर मामला दर्ज

बसना@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत पीकप वाहन ने कार को ठोकर मार दी जिस पर मामला दर्ज किया गया है। मेघनाथ सिदार ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम बिरसिंगपाली का निवासी है सरकारी कालेज सरायपाली में सहायक प्राध्यापक के पद पर पदस्थ है कि दिनांक 26/12/2024 को अपने वाहन ब्रेजा कार क्रमांक CG06GV9566 से सरायपाली से अपने गांव बिरसिंगपाली जा रहा था दोपहर करीबन 12 बजे ग्राम बिरसिंगपाली में रामलाल जगत के घर के सामने पहुंचा था तभी वाहन पीकअप क्रमांक CG06M0239 के चालक ने अपने वाहन को अचानक रोक दिया जिससे अपने वाहन को रोका उसके बाद पीकअप वाहन क्रमांक CG06M0239 के चालक द्वारा अपने वाहन को उपेक्षापूर्ण एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये बिना संकेतक दिये अचानक वाहन को पीछे किया व वाहन को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया एक्सीडेंट होने से वाहन के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है किसी प्रकार का चोट नही आया है। पुलिस ने 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।


























