बसना: चाकू से मारपीट मामला दर्ज


बसना@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत चाकू से मारपीट का मामला सामने आया है।कमल बरिहा ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम खम्हन का निवासी है कक्षा 12 वीं तक पढा है खेती किसानी का काम करता है दिनांक 27.02.2025 को मनोज बुडेक, सूरज बुडेक के साथ ग्राम ताला शिव मंदिर में महाशिवरात्री के उपलक्ष्य में कीर्तन हो रहा था जिसे देखने के लिए गये थे और कुछ देर बाद आईस्क्रीन खाने जा रहे थे उसी समय करीबन 03.30 बजे सूरज बुडेक का दोस्त पथरला निवासी हिमांशु भोई आया और सूरज को 50 रूपये मांगा पैसा नहीं है कहने पर मनोज के द्वारा सूरज को यह तुम्हारा दोस्त है क्या कहकर हिमांशु भोई के पीठ में हाथ रखा तो हिमांशु भोई मुझे नहीं जानते हो कहकर गंदी गंदी गाली गलौच करने लगा जिसे गाली गलौच करने से मना किया कि तू मेरा दोस्त है ऐसा मत कर कहने पर तुम चूप रहो मेरे को मत समझाओ कहते हिमांशु अपने पास रखे चाकू से सूरज बुडेक के सिर एवं बांया हाथ के कोहनी व पेट में मार दिया जिसे खून निकल गया जिसे देखकर स्वयं और मनोज बुडेक बीच बचाव करने लगे तो दोनों को भी गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये हिमांशु भोई ने चाकू से आंख के ऊपर माथा में तथा मनोज बुडेक के बांये कान एवं बांये कमर के पास मार देने से खून निकलने लगा। घटना को गांव के शिवानंद बुडेक व अन्य लोग देखे सुने है। पुलिस ने 118(1)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
























