बसना

बसना:बीएसएनएल टावर में लगा बैटरी ले उडे़ चोर

बसना।  आरक्षी केद्र बीएसएनएल टावर में लगे  बैटरी चोरी का मामला सामने आया है।हेमेन्द्र दीवान ने पुलिस को बताया कि वह  बीएसएनएल आफिस सरायपाली में कनिष्ठ दूरसंचार अधिकारी सरायपाली के पद पर पदस्थ है कार्य क्षेत्र सरायपाली से सांकरा क्षेत्र तक है बसना बीएसएनएल कार्यालय के अंतर्गत ग्राम बरोली में बीएसएनएल टावर लगा है जहां 4जी टावर के लिये ‍दिनांक 06/04/2025 को Exide कंपनी 600AH का कुल 24 नग बैटरी लगाया गया था बैटरी लगाने के बाद शाम करीबन 06 बजे चालू हालत में देखकर बीटीएस सेल्टर बाक्स में ताला लगाकर बंद कर चले गये वहां कोई स्टाफ एवं कोई अन्य गार्ड देखरेख के लिये नही रहते है दिनांक 29/04/2025 के 17-00 बजे  स्टाफ का टेकनिशियन गजेन्द्र साहू टावर का फाल्ट ठीक करने गया था तो देखा कि बीटीएस सेल्टर बाक्स अंदर लगे Exide कंपनी का बैटरी नही था बीटीएस सेल्टर बाक्स के दरवाजा के पल्ला को नीचे से मोड कर ताला तोडकर कोई अज्ञात चोर अंदर प्रवेश कर Exide कंपनी 600AH का कुल 24 नग बैटरी को चोरी कर ले जाने की सूचना  मोबाईल से दिया। जिसकी सूचना पाकर अगले दिनांक 30/04/2025 को 12-00 बजे  बीएसएनएल टावर बरोली अन्य स्टाफ के साथ जाकर देखा तो बीटीएस सेल्टर बाक्स के दरवाजा के पल्ला को नीचे से मोड कर ताला तोडकर कोई अज्ञात चोर अंदर प्रवेश कर Exide कंपनी 600AH का कुल 24 नग नया बैटरी कीमती 97,000 रूपये को चोरी कर ले गया  पुलिस ने 305-BNS, 331(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!