अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना में 20 जून को नेत्र रोग जांच शिविर, रायपुर के विशेषज्ञ डॉ. मनीष सक्सेना देंगे सेवाएं

बसना। क्षेत्रवासियों के लिए आंखों के उपचार और जांच की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में 20 जून 2026 को विशेष नेत्र रोग जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में प्रदेश के प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष सक्सेना (एमबीबीएस, एमएस, एफएमआरएफ, चेन्नई) एवं उनकी विशेषज्ञ टीम द्वारा मरीजों की जांच और परामर्श दिया जाएगा।
शिविर का आयोजन सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना (जिला महासमुंद) में किया जाएगा। इस दौरान मोतियाबिंद, कालामोतिया (ग्लूकोमा), दृष्टिदोष, डायबिटिक रेटिनोपैथी, आंखों की चोट, कंप्यूटर विजन सिंड्रोम, नवजात एवं बच्चों की आंखों की जांच (ROP Screening), रेटिना संबंधी रोग, आंखों में सूखापन, जलन एवं खुजली, चश्मा और कॉन्टेक्ट लेंस संबंधी समस्याओं का परीक्षण किया जाएगा।
इसके अलावा मरीजों की कंप्यूटराइज्ड नेत्र जांच एवं चश्मे के नंबर की जांच भी की जाएगी। शिविर में नेत्रदान के प्रति जागरूकता तथा आंखों में जलने, घुलनशील पदार्थ या अम्ल गिरने जैसी आपात स्थितियों से संबंधित परामर्श भी प्रदान किया जाएगा।
अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्र के नागरिकों से इस अवसर का लाभ उठाने और समय पर अपनी आंखों की जांच कराने की अपील की है। अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए 9303623130, 9039645760 एवं 7773086100 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।
































