बसना

अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना में 20 जून को त्वचा एवं यौन रोग विशेषज्ञ डॉ. अजीत कुमार देंगे परामर्श

बसना। त्वचा, बाल एवं यौन रोगों से संबंधित समस्याओं के उपचार हेतु 20 जून 2026, शनिवार को अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में विशेष चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में त्वचा रोग, सौंदर्य एवं यौन रोग विशेषज्ञ डॉ. अजीत कुमार (एमबीबीएस, एमडी स्किन एंड वीडी, बीएचयू) मरीजों की जांच एवं परामर्श देंगे।
डॉ. अजीत कुमार लेजर एवं कॉस्मेटिक सर्जरी विशेषज्ञ हैं तथा वे एम्स, केजीएमयू और मेकाहारा जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में वरिष्ठ रेजिडेंट के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। शिविर का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित किया गया है।
शिविर में त्वचा एलर्जी, त्वचा संक्रमण, मुंहासे एवं दाग-धब्बे, बाल झड़ना और गंजापन, फंगल संक्रमण, विभिन्न प्रकार के त्वचा रोगों के साथ-साथ यौन रोगों संबंधी समस्याओं का परामर्श एवं उपचार उपलब्ध रहेगा।
अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्रवासियों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। इच्छुक मरीज अग्रिम पंजीयन के लिए मोबाइल नंबर 84618-11000 एवं 77730-86100 पर संपर्क कर सकते हैं।
स्थान: अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़)।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!