महासमुंद

जिला पंचायत विभाग द्वारा विकसित ग्राम पंचायत, विकसित भारत मॉडल का आकर्षक प्रदर्शन

काकाखबरीलाल@डेस्करिपोर्टर। छत्तीसगढ़ की 26वें वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जिले में 2 नवम्बर को राज्योत्सव-2026 का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित मिनी स्टेडिया में किया गया। जिसमें 16 विभागों द्वारा आकर्षक स्टाॅल प्रदर्शनी एवं जीवंत माॅडल का प्रदर्शन किया गया। इसी क्रम में जिला पंचायत विभाग द्वारा विकसित भारत – रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) के तहत विकसित ग्राम पंचायत, विकसित भारत मॉडल का आकर्षक प्रदर्शन किया गया। यह आयोजन जिला पंचायत महासमुन्द के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुश्री अनुपमा आनंद के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।
स्टॉल वी.बी.-जी  राम जी अवधारणा के तहत गांवों के समग्र विकास के लिए 375 प्रकार के महत्वपूर्ण कार्यों और योजनाओं का विस्तृत विवरण प्रदर्शित किया गया। 3डी मॉडल के माध्यम से आधुनिक सुविधाओं से युक्त आदर्श गांव की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना, कृषि एवं पशुपालन, स्वास्थ्य सेवाएं सामुदायिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, विद्यालय व आंगनबाड़ी और कौशल विकास केंद्र शामिल हैं। स्वयं सहायता समूह गतिविधियां, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन तथा स्वच्छता के उपाय दर्शाए गए। साथ ही वर्षा जल संचयन, जल संरक्षण संरचनाएं, सौर ऊर्जा (नवीकरणीय ऊर्जा) और वृक्षारोपण के माध्यम से हरित ग्राम की परिकल्पना को प्रदर्शित किया गया। इसके अलावा अटल डिजिटल सुविधा केंद्र, साप्ताहिक हाट-बाजार, खेल मैदान और मछली पालन तालाब जैसी सुविधाओं का समावेश दिखाया गया।

AD#1

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!