पिथौरा

पिथौरा:तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से मारी टक्कर, 21 वर्षीय युवक की मौत, साथी गंभीर घायल

पिथौरा। एनएच-53 पर लहरौद ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बरतुंगा निवासी अनिल बरिहा (21 वर्ष) पिता उमाशंकर बरिहा 16 जुलाई 2026 को अपने दोस्त पुरन बरिहा के साथ मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 DW 7802 से मीना बाजार देखने पिथौरा आया था। मेला देखने के बाद दोनों देर रात करीब 11:20 बजे मोटरसाइकिल से अपने गांव वापस लौट रहे थे। इसी दौरान एनएच-53 मुख्य मार्ग पर लहरौद ओवरब्रिज के पास पीछे से आ रही मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 HD 8175 के चालक ने तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में अनिल बरिहा और उसका दोस्त पुरन बरिहा सड़क पर गिर पड़े। अनिल के सिर, पैर, पीठ और कमर में गंभीर चोटें आईं, जबकि पुरन बेहोश हो गया। घटना के बाद चश्मदीद पंकज बरिहा और प्रेमसागर बरिहा दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद अनिल बरिहा को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुरन को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए महासमुंद के सोहम अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
घटना के संबंध में मृतक के पिता उमाशंकर बरिहा की सूचना पर पिथौरा पुलिस ने मर्ग क्रमांक 39/2026 कायम कर जांच की। मर्ग जांच में मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 HD 8175 के चालक की लापरवाही से दुर्घटना होना पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 125(ए) एवं 106(1) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!