पिथौरा

अंजली विहार गरबा प्रांगण में उमड़ा जनसैलाब, पत्रकारों का हुआ सम्मान

नंदकिशोर अग्रवाल, काकाखबरीलाल @पिथौरा। नवरात्रि की पावन अष्टमी के अवसर पर पिथौरा के अंजलि विहार कर्मचारी कॉलोनी में आस्था, उल्लास और भक्ति का अद्वितीय दृश्य देखने को मिला। मां आदिशक्ति के जयकारों और डांडिया की मधुर खनक के बीच पूरा वातावरण ऊर्जा और दिव्यता से सराबोर रहा। गरबा प्रांगण में नगरवासियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा, जिसने हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया

भव्य डांडिया आयोजन

अंजलि विहार रास गरबा समिति द्वारा डांडिया का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। नवरात्रि में गरबा और डांडिया शक्ति की उपासना और उत्सव का प्रतीक है। मान्यता है कि मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना से सुख-समृद्धि आती है और गरबा नृत्य इसी ऊर्जा और शक्ति का उत्सव है। पूरे पंडाल में ‘जय माता दी’ के जयकारे गूंजते रहे

श्रमजीवी पत्रकार संघ का सम्मान

इस भव्य आयोजन में अंजलि विहार रास गरबा समिति द्वारा श्रमजीवी पत्रकार संघ का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। समिति ने पत्रकारों के योगदान को सराहा

इस कार्यक्रम में श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष स्वप्निल तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष मनोहर साहू, परमित मटा, नंदकिशोर अग्रवाल, प्रमोद सिन्हा, रमेश श्रीवास्तव, कुलजीत अजमानी, दिनेश गोयल, राजा बाबू उपाध्याय, विजय गुप्ता, राजेंद्र सिन्हा राजेश बंसल, प्रशांत पांडे मुख्य रूप से उपस्थित रहे। समिति ने सभी का आभार जताया और कामना की कि मां जगदंबा की कृपा पिथौरा नगर के हर परिवार पर यूं ही बनी रहे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!