पिथौरा

अग्रसेन चौक की महाआरती में रॉयल किड्स के बच्चों ने सजाई नवदुर्गा की मनोहारी झांकी : अग्रसेन चौक दुर्गा उत्सव समिति के डांडिया पंडाल में रॉयल किड्स स्कूल के बच्चों ने प्रस्तुत की नवदुर्गा की मनोहारी झांकी

नंदकिशोर अग्रवाल, काकाखबरीलाल @पिथौरा। शारदीय नवरात्रि की पंचमी के पावन अवसर पर रॉयल किड्स स्कूल, नयापारा खुर्द, पिथौरा के विद्यार्थियों ने स्थानीय अग्रसेन चौक दुर्गा उत्सव समिति द्वारा आयोजित डांडिया पंडाल में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने नवदुर्गा के नौ स्वरूपों की मनोहारी झांकी प्रस्तुत करते हुए विधिवत पूजा-अर्चना की तथा डांडिया कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम में विद्यालय की संचालिका सुरेखा अवस्थी के साथ शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। बच्चों ने विभिन्न देवी स्वरूपों की वेशभूषा में आकर्षक प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

इस अवसर पर नौ कन्याओं का भोज भी कराया गया। आयोजन समिति की ओर से मुकेश अग्रवाल, आशु अग्रवाल, सुमीत अग्रवाल, कोमल मोहंती, आलोक बंसल, तुषार बंसल सहित समिति के सदस्यों तथा आचार्य गिरीश पांडे एवं राहुल पांडे ने रॉयल किड्स स्कूल की संचालिका सुरेखा अवस्थी का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान करते हुए उन्हें नारियल एवं चुनरी ससम्मान भेंट की।

समिति एवं अग्रवाल समाज के सदस्यों द्वारा विद्यालय के बच्चों के प्रति भी विशेष स्नेह एवं अपनत्व प्रदर्शित किया गया। सभी बच्चों को चॉकलेट, मिठाई, फल एवं पानी वितरित किया गया। आयोजन के दौरान बच्चों एवं विद्यालय परिवार का उत्साह देखते ही बना।

शारदीय नवरात्रि की पंचमी के अवसर पर आयोजित अग्रसेन चौक दुर्गा उत्सव की महाआरती में भी रॉयल किड्स स्कूल की संचालिका सुरेखा अवस्थी सहित विद्यालय के सभी बच्चे एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं श्रद्धापूर्वक शामिल हुए। महाआरती के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

कार्यक्रम में रॉयल किड्स स्कूल की ओर से दिलीप कुमार निषाद, समीर पटेल, तरुण कुमार शर्मा, मनीष पटेल, महिता बेहरा, अंशिता तिवारी, तिलेश्वरी योगी, लीना पटेल, अंजू पटेल, प्रियंका सेन, जसमीत कौर, हिमाद्रि पटेल, रश्मि दीवान एवं किरण श्रीवास सहित विद्यालय परिवार के सदस्य एवं सैकड़ों बच्चे उपस्थित रहे।

आयोजन के दौरान अग्रसेन चौक दुर्गा उत्सव समिति एवं अग्रवाल समाज के सदस्यों द्वारा रॉयल किड्स स्कूल परिवार को दिए गए स्नेह, सम्मान और आत्मीय स्वागत के लिए विद्यालय परिवार ने आभार व्यक्त किया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!