नवरात्रि और दशहरा पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न: समय-सीमा और नियमों के पालन की अपील

नंदकिशोर अग्रवाल, काकाखबरीलाल@ पिथौरा। आगामी नवरात्रि, दशहरा एवं प्रतिमा विसर्जन पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से स्थानीय थाना परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों ने आगामी पर्वों की तैयारियों व व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया।
बैठक को संबोधित करते हुए एसडीओपी अजीत ओगरे ने कहा कि नगर में गरबा उत्सव पारंपरिक रूप से धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। उन्होंने सभी आयोजन समितियों से आग्रह किया कि कार्यक्रमों के दौरान शासन द्वारा तय समय-सीमा और ध्वनि विस्तारक यंत्रों (लाउडस्पीकर) के नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। इसके साथ ही त्योहारों और विसर्जन झांकियों के दौरान नगर में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने तथा सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में मुख्य रूप से एसडीएम शुभम देव, तहसीलदार मोहित अमिला, एसडीओपी अजीत ओगरे, थाना प्रभारी सिद्धार्थ मिश्रा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष वीरेन तिवारी एवं शीतला समिति अध्यक्ष प्रेमलाल सिन्हा उपस्थित रहे।
इसके अलावा सुरेश बंसल, राजिंदर खनूजा, नंदकिशोर अग्रवाल, बलराज नायडू, परमीत सिंह माटा, विजय गुप्ता, जतिन ठक्कर, रमेश श्रीवास्तव, लोचन चौहान, सुमित अग्रवाल, जितेंद्र सिंह, गोपाल शर्मा, विकास अग्रवाल, सतीश ध्रुव, विक्की सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिक और मीडिया प्रतिनिधि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।





























