बसना

11 अक्टूबर को अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में न्यूरोलॉजी विशेषज्ञ देंगे परामर्श

बसना। अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में 11 अक्टूबर 2026 को मस्तिष्क एवं स्पाइन रोगों से संबंधित समस्याओं के लिए विशेष परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में न्यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. पंकज शाह (MBBS, MD, DNB Neurology) मरीजों को परामर्श देंगे। परामर्श सुबह 11 बजे से शुरू होगा।
शिविर में असामान्य सिरदर्द, माइग्रेन, चक्कर आना, नसों एवं मस्तिष्क से जुड़ी समस्याओं, मिर्गी, स्ट्रोक (लकवा), डिस्क प्रॉब्लम, पार्किंसन रोग (संतुलन खोना), ब्रेन हेमरेज, ब्रेन ट्यूमर, कमर दर्द, झुनझुनी तथा रीढ़ की हड्डी से संबंधित समस्याओं से पीड़ित मरीज विशेषज्ञ से परामर्श ले सकेंगे।
यह शिविर अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़) में आयोजित होगा। पंजीयन एवं अन्य जानकारी के लिए 84618-11000, 77708-68473 और 77730-86100 पर संपर्क किया जा सकता है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!