बसना

बसना:जमीन के दस्तावेज और घरेलू सामान को लेकर विवाद, मामा के बेटों पर कार में तोड़फोड़ का आरोप

बसना। जमीन संबंधी दस्तावेज और घरेलू सामान लेने पहुंचे एक व्यक्ति ने अपने मामा और उनके बेटों पर गाली-गलौज करने तथा कार में तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम गोडमर्रा निवासी प्रार्थी 24 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 4 बजे अपनी आर्टिगा कार क्रमांक CG04PQ0727 से अपने मामा राधेश्याम भोई निवासी परसकोल के पास पहुंचा था। प्रार्थी के मुताबिक, उसने जमीन संबंधी दस्तावेज और घरेलू सामान अपने मामा के पास रखे थे, जिन्हें लेने वह गया था।

आरोप है कि सामान और दस्तावेज मांगने पर राधेश्याम भोई तथा उनके बेटे निलेश भोई और दीपेश भोई ने उन्हें देने से इनकार कर दिया और अश्लील गाली-गलौज करने लगे। इसी दौरान निलेश भोई और दीपेश भोई ने कथित रूप से उसकी कार में तोड़फोड़ कर दी, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।

प्रार्थी ने बताया कि घटना को सुरेश साईं, आनंद भोई सहित अन्य लोगों ने देखा और सुना है। उसने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराकर मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस की कार्रवाई संबंधी विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!