महासुमंद

महासमुंद:गाय को कार से टक्कर मारने पर टोकना पड़ा भारी, युवक से मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी

महासमुंद। ग्राम भलेसर के भाठापारा स्थित दुर्गा चौक के पास गाय को कार से टक्कर मारने की बात पर विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत के अनुसार, कार चालक ने कथित तौर पर गाय को टक्कर मार दी। इसका विरोध करने पर चालक ने गाली-गलौज करते हुए युवक के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

मिली जानकारी के अनुसार, 23 अक्टूबर 2026 की रात करीब 8:45 बजे ग्राम भलेसर भाठापारा के दुर्गा चौक के पास दुर्गा समिति की बैठक आयोजित की गई थी। इस दौरान गांव का एक व्यक्ति भी वहां मौजूद था। आरोप है कि इसी दौरान गांव का राजू कुर्रे तेज रफ्तार और लापरवाही से कार चलाते हुए एक गाय को टक्कर मार बैठा, जिससे गाय को गंभीर चोटें आईं।

इस घटना पर जब पीड़ित ने राजू कुर्रे को वाहन सावधानी से चलाने की बात कही, तो आरोपी कथित तौर पर उत्तेजित हो गया। उसने अश्लील गाली-गलौज करते हुए पीड़ित का कॉलर पकड़ लिया और थप्पड़ मार दिया। बीच-बचाव करने पहुंची पीड़ित की बेटी मंजू यादव के साथ भी मारपीट करने का प्रयास किए जाने का आरोप है। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और घटना के बाद कार लेकर मौके से चला गया।

पीड़ित के अनुसार, मारपीट के कारण उसके बाएं गाल में दर्द हो रहा है। घटना के समय मोहित सिन्हा, भूपेंद्र सिन्हा और विष्णु निषाद मौके पर मौजूद थे, जिन्होंने घटना को देखा और सुना। पीड़ित ने मामले में पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!