महासमुंद:तू मुझे रूकने बोलता है कहकर पिटाई मामला दर्ज

महासमुंद। आरक्षी केंद्र अंतर्गत हाथ मुक्का से मारपीट का मामला सामने आया है।विमल कुमार भोई ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड 02 ईमली भांठा महासमुंद में रहता है । कक्षा 05 वीं तक पढा लिखा है । महानदी ढाबा एवं रेस्टोरेंट रायपुर रोड महासमुंद में वेटर का काम करता है दिनांक 20/02/2026 को शाम 07.00 बजे ढाबा में काम कर रहा था तभी सुलेमान सिद्दकी वहां पर आया और खाना पार्सल का करने का आर्डर किया जिसे थोडा इंतजार करो आर्डर बनवा रहा हूं बोला उतने में सुलेमान सिद्दकी आवेश में आकर तू मुझे रूकने बोलता है कहकर गंदी गंदी गाली देने लगा और जान से खतम कर दुंगा कहकर धमकी दिया जिससे डरकर किचन अंदर चला गया तो वहां भी आकर हांथ मुक्का से मारपीट किया है । मारपीट से दाहिने कान,सिर, बांए हांथ में चोंट लगा है । घटना को सोमनाथ, गौतम यादव देखे सुने है । पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।




















