महासमुंद:तू कौन होता है बोलने वाला कहकर हाथ मुक्का ईट से पिटाई

महासमुंद। आरक्षी केंद्र अंतर्गत गाली गलौज कर हाथ मुक्का ईट से पिटाई का मामला सामने आया है।शंभू ध्रुव ने पुलिस को बताया कि वह साल्हेभांठा का रहने वाला है कक्षा 08 वीं तक पढा लिखा है किसानी कार्य करता है । दिनांक 06.04.26 को सामान खरिदने मनोहर दुकान जा रहा था कि दोपहर 02.00 बजे स्कुल के पास पहुंचा था तो वहीं पर मिथलेश ध्रुव एवं शुभम ध्रुव अपने चाचा सुरेश ध्रुव के साथ बहस बाजी कर रहे थे जिसे समझाने के लिए गया तो मिथलेश ध्रुव एवं शुभम ध्रुव तू कौन होता है बोलने वाला कहकर गंदी गंदी अश्लील गाली गलौच करने लगे एवं हांथ मुक्का तथा पास रखे ईंट पकडकर मारपीट किये है । मारपीट से बांए बाजु में चोंट लगा है एवं कमर में दर्द हो रहा है । घटना को भूषण ध्रुव एवं सुरेश ध्रुव देखे सुने है । पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।



























