पिथौरा: चश्मा दुकान के पास बाईक चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते स्कूटी को मारी ठोकर

पिथौरा। आरक्षी केंद्र अंतर्गत मोटर साइकिल चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते स्कूटी को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिस पर मामला दर्ज किया गया है।बसंता पटेल ने पुलिस को बताई कि वह निवासी ग्राम टेका थाना पिथौरा की रहने वाली है वर्तमान में पत्ता गोदाम पीछे वार्ड नंबर 03 राजासेवैया खुर्द में परिवार सहित रहती है। पढी लिखी नहीं है। रोजी मजुदरी का काम करती है। दिनांक 24/02/2026 को अपने पुत्री पूनम पटेल के साथ स्कूटी क्रमांक CG 06 GP 8812 से पिथौरा डायमण्ड पटवारी ऑफिस आ रहे थे स्कूटी को बेटी चला रही थी तथा स्कूटी के पीछे मैं बैठी थी। करीबन दोपहर 02 से 03 बजे के बीच बागबाहरा रोड स्थित किशोर चश्मा दुकान के पास स्थित टर्निंग पर बेटी पुनम पटेल डायमण्ड पटवारी ऑफिस जाने के लिये स्कूटी को मोंड रही थी तभी पीछे से मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GS 3255 का चालक अपने मोटर सायकल को तेज गति व लापरवाहीपूर्वक खतरनाक ढंग से चलाते हुये स्कूटी क्रमांक CG 06 GS 3255 को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया । एक्सीडेंट से मामुली चोट व बेटी के बांये पैर में चोट लगा था जिसे ईलाज हेतु पिथौरा सरकारी अस्पताल ले गये जहां प्राथमिक उपचार कराने के बाद आगे के ईलाज के लिये सेंतकुंवर नर्सिग हास्पिटल पिथौरा में भर्ती कर ईलाज कराये है। पुलिस ने 184-MOT, 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।





























