पिथौरा

पिथौरा:चोरी के शक में युवक और उसकी मां से मारपीट, चार आरोपियों पर मामला दर्ज

पिथौरा। जिले के ग्राम सुखीपाली में चोरी के संदेह को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, पीड़ित ने बताया कि करीब 20 दिन पहले गांव के कमलेश रात्रे की खेती से गंजी-बर्तन चोरी हो गए थे। इस घटना के बाद कमलेश रात्रे उस पर चोरी का आरोप लगाकर चोर कहने लगा, लेकिन उसने इस बात पर ध्यान नहीं दिया।
शिकायत के मुताबिक 13 जुलाई 2026 की शाम करीब 5 बजे कमलेश रात्रे ने फोन कर उसे जंगल में बुलाया, जहां कमलेश रात्रे, फगनु रात्रे, छबिराम कंदोई और रमेश रात्रे ने कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। इसके बाद वह अपने घर लौट आया।
रात्रि करीब 8 बजे चारों आरोपी लाठी-डंडा लेकर उसके घर पहुंचे और फिर से गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी मां उत्तरा पाड़े और शिव पाड़े के साथ भी आरोपियों ने मारपीट और धक्का-मुक्की की। पीड़ित का आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
मारपीट में पीड़ित के सिर, उसकी मां के मस्तक तथा शिव पाड़े के दोनों हाथों में चोटें आई हैं। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बीच-बचाव भी किया।
पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर चारों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!