महासुमंद

महासमुंद:जमात की बैठक में ससुर से मारपीट, तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

महासमुंद। शहर के नयापारा स्थित सुन्नी मस्जिद में जमात की बैठक के दौरान एक व्यक्ति के साथ गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 296, 3(5) एवं 351(2) के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र के आमदी वार्ड क्रमांक 2 निवासी एक व्यक्ति ठेकेदारी का काम करता है। उसकी बेटी नाजिया मेमन और दामाद मोसीन मेमन के बीच 10 अक्टूबर को विवाद एवं मारपीट हुई थी, जिसमें बेटी को चोट आई थी। इसी मामले को लेकर 11 अक्टूबर को वह अपने गांव के जमात के लोगों के साथ महासमुंद पहुंचा था।
दोपहर करीब 2:30 बजे नयापारा स्थित सुन्नी मस्जिद में जमात की बैठक चल रही थी। इस दौरान जमात के लोग बेटी और दामाद को समझाइश दे रहे थे। आरोप है कि तभी मोसीन मेमन के चाचा स्माइल मेमन ने शिकायतकर्ता पर थाना जाने को लेकर नाराजगी जताते हुए अश्लील गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसका गला पकड़कर दबा दिया। वहीं, मोसीन मेमन और अरमान मेमन ने कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की।
शिकायतकर्ता के अनुसार, मारपीट से उसके गले और शरीर में दर्द हो रहा है। घटना के दौरान नाजिया मेमन, अलीम खान और अनवर खान मौजूद थे, जिन्होंने बीच-बचाव किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!